चरखारी: चरखारी समाधान दिवस में महंगे बिजली बिल से परेशान उपभोक्ताओं ने एडीएम से प्रीपेड मीटरों की जांच की मांग की
विधुत विभाग द्वारा लगाये गये स्मार्ट प्रीपेड मीटरों से परेशान एक दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं ने चरखारी तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी कुँवर पंकज को प्रार्थनापत्र देकर प्रीपेड मीटरों में हो रही धांधली की शिकायत की एवं मीटरों की जांच कराने की मांग की।हटवारा मुहाल निवासी असद उस्मानी, अनिल प्रजापति, रीतेश, समीर सहित अन्य उपभोक्ताआ मौजूद रहे।