डुमरांव: डुमरांव के सम्हार गांव में दिखा काले हिरणों का झुंड, बिहार सरकार के जंतु वैज्ञानिक ने संरक्षण की गुहार लगाई
Dumraon, Buxar | May 27, 2026 विलुप्त होते जा रहे काले हिरणों का एक झुंड डुमरांव के सम्हार गांव में बुधवार की सुबह 8 बजे देखा गया। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के जीव जंतु वैज्ञानिक डॉ सुदय प्रसाद ने सरकार से गुहार लगाई है कि काले हिरणों को संरक्षित किया जाए। बता दें कि डॉ सुदय प्रसाद लंबे समय से नीलगाय को पालतू बनाने की दिशा में शोध कर रहे हैं।