जशपुर: जशपुर पुलिस ने 51 गुम मोबाइल खोजकर मालिकों को लौटाए, बरामद फोन की कीमत ₹7.50 लाख
जशपुर पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की खोजबीन अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 51 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 7.50 लाख रुपये बताई गई है। जशपुर पुलिस से मंगलवार की दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक