शाजापुर: फेसबुक पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' पोस्ट करने का मामला: शाजापुर न्यायालय ने आरोपी को सुनाई सश्रम कारावास की सजा
शाजापुर न्यायालय ने फेसबुक पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे और आपत्तिजनक शब्दों वाली पोस्ट डालने के मामले में आरोपी मोहसिन पिता मुबारिक, निवासी ज्योति नगर शाजापुर को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शाजापुर ने मंगलवार दोपहर आरोपी को विभिन्न धाराओं में सश्रम कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया।