शिवपुरी नगर: ग्राम गनियार में थाली में पानी गिरने का विरोध करने पर महिला को लहूलुहान करने वाले दो भाइयों पर 5 दिन बाद भी केस दर्ज नही
शिवपुरी जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम गनियार निवासी सीमा कुशवाह ने गांव के दो भाइयों पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस आज गुरुवार की दोपहर 3 बजे अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि पांच दिन में दूसरी बार एसपी ऑफिस पहुंचने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।