पूरनपुर: बूंदीभूड़ में शराब भट्टी के विरोध और लाठीचार्ज के मामले में सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर। बूंदीभूड़ में शराब भट्टी खोले जाने के विरोध में ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज का मामला गरमा गया है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन मंगलवार दोपहर दो बजे तहसील पूरनपुर न्यायिक एसडीएम को सौपा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि विरोध कर रही महिलाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज की।