शामली: शामली में आपातकालीन परिस्थितियों पर तुरंत पुलिस प्रतिक्रिया के लिए वज्र वाहन की तैनाती, एसपी ने दिखाई हरी झंडी
Shamli, Shamli | Jun 22, 2026 सोमवार की दोपहर 2 बजे एसपी शामली एनपी सिंह ने पुलिस लाइन शामली में व्रज वाहन को हरी झण्डी दिखाई। अधिकारियों ने बताया कि जनपद में आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए वज्र वाहन को तैनात किया गया है। एसपी ने वाहन का निरीक्षण करते हुए उसमें उपलब्ध उपकरणों और संसाधनों की जानकारी ली। तैनात पुलिसकर्मियों को भी ब्रीफ किया।