भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने अमरिया तहसील परिसर में किसानों की समस्याओं को लेकर किसान पंचायत आयोजित की। पंचायत की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष रामगोपाल प्रजापति ने की। बाद में किसानों ने एसडीएम मयंक गोस्वामी को बुधवार को 3:00 बजे ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। पंचायत में आवारा और जंगली पशुओं के बढ़ते आतंक का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया।