गम्हरिया: प्रशासनिक टीम पर हमला: एफआईआर दर्ज, 26 नामजद और 200 अज्ञात आरोपी
गम्हरिया थाना क्षेत्र के घोड़मोहा गांव में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमले के मामले में शुक्रवार शाम एफआईआर दर्ज की गई है। 26 नामजद और करीब 200 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। 30 अप्रैल को कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिसमें थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस मामले में कार्रवाई शुरू कर दिया है।