जगाधरी: साढ़ौरा में नदी का ओवरफ्लो होने के कारण घर में घुसे पानी को निकालने को लेकर सिंचाई विभाग ने कार्य किया शुरू
साढ़ौरा की नकटी नदी ओवरफ्लो होने के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया था। जिसके बाद सूचना पाकर के सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस मौके पर विधायक के प्रतिनिधि के रूप में उनके पति मौजूद रहे और लोगों को राहत दिलाने की बात कही। सिंचाई विभाग की ओर से राहत कार्य को शुरू कर दिया गया है ताकि पानी को निकाला जा सके।