जगाधरी: पंचकूला में बेटे के साथ लावारिस हालत में मिली महिला को पुलिस ने रेस्क्यू कर मगरपुर आश्रम में छोड़ा
पंचकूला के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक महिला अपने बेटे के साथ पुलिस को मिली थी। जिस पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह अपने बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ लग रही है। महिला मानसिक रूप से कुछ ज्यादा परेशान है उसका बेटा भी कुछ नहीं बता पा रहा है। जिसके बाद पुलिस में रेस्क्यू कर इसे मगरपुर आश्रम में छोड़ा है। ताकि इसके परिवार को तलाश कर उसके साथ भेजा जा सके।