बंशीधरनगर (नगर उंटारी): बारिश से धान की फसल को मिली राहत
सितंबर के अंतिम दिनों में हुई तीन दिनों की बारिश ने सूखने लगी खरीफ फसलों को बड़ी राहत दी है। बारिश का सबसे अधिक लाभ धान की फसल को मिला है। धान में बालियां निकलने और दाना भरने की अवस्था में खेतों में पर्याप्त नमी की जरूरत होती है। ऐसे समय हुई बारिश से खेतों में नमी लौट आई है। बारिश के बाद कई इलाकों में किसानों को तत्काल पटवन की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे किसानों