हैदरगढ़: सुबेहा थाना परिवार में समाधान दिवस के दौरान 7 शिकायतें मिलीं, 2 का मौके पर निस्तारण, बाकी के लिए गठित हुई टीम
सुबेहा थाना परिसर में शनिवार करीब 2 बजे तक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक बेचू प्रताप सिंह यादव ने की। इस दौरान नायब तहसीलदार सौरभ सिंह और प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह ने क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समय-सीमा में निस्तारण के निर्देश दिए।