सिराथू: भरवारी की पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में मौके पर पहुंचे एसपी, कहा- चार की हुई मौत व 6 लोग घायल
कौशांबी पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव भरवारी इलाके की उस पटाखा फैक्ट्री के पास पहुंचे हैं जहां पर धमाका हुआ है। मीडिया से बात करते हुए एसपी ने बताया है कि चार लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल है जिनको इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।