सिराथू: जानकीपुर के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार फेरीवाले की दर्दनाक मौत
थाना सैनी क्षेत्र के जानकीपुर के पास ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार फेरी वाले की दर्दनाक मौत हो गई है। बता दें, शनिवार शाम घर लौटते समय यह घटना हुई है। मृतक का नाम राजेश सोनकर है जो किथैया का रहने वाला है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।