सिराथू: संदिग्ध गढ्ढे को लेकर बक्शी कपूरा में मची हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीएम के आदेश के इंतेज़ार मे नहीं खोदा गया गढ्ढा
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के बक्शी कपूरा गाँव के लोग शनिवार को शौच करने गए थे तो उन्होंने देखा कि एक ताज़ा गढ्ढा खुदा है जिसपर मिट्टी चढ़ाई गई है।इस गढ्ढे पर फूल और अगरबत्ती चढ़ाई गई थी जिसे लेकर तरह तरह की अफवाहें फैल गई।मौके पर पुलिस पहुंची, लोगों ने गढ्ढा खोदने की कोशिश की लेकिन एसडीएम का आदेश नहीं मिला।पुलिस ने जगह को सुरक्षित कर दिया है।