होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम बैतूल नेशनल हाईवे पर ब्यावरा के पास मुख्य मार्ग पर किसान सड़क पर सुखा रहे मूंग, हादसे का खतरा बढ़ा
बैतूल नेशनल हाईवे पर ग्राम ब्यावरा के पास नेशनल हाईवे की सड़क पर किसान मूंग को खुले में सुखा रहे है, प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 9 बजे से किसान मुख्य हाइवे पर मूंग को सुखाते है, और दोनों और ट्रैक्टर ट्राली लगा दी जाती है जिसके चलते सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है इसे में हादसे का खतरा बना रहता है, तेज़ रफ्तार वाहन दुर्घटना का शिकार हो सकता है।