मंदसौर: बरगी डैम हादसे के विरोध में मंदसौर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, पर्यटन मंत्री का पुतला दहन
मंदसौर के गांधी चौराहा पर 5 मई को जिला युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान धर्मेंद्र लोधी का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बरगी डैम में हुए हादसे में कई लोगों की मौत पर आक्रोश जताया। उनका आरोप था कि सुरक्षा व्यवस्था के अभाव के कारण यह घटना हुई। फायरफाइटर ने जलते पुतले को बुझाने की कोशिश की।