आगामी 2 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले 47वें झारखंड दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में आज सोमवार (19 जनवरी) को बगदाहा में एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड आंदोलन चिन्हितिकरण आयोग के सदस्य नरसिंह मुर्मू ने की।