गोला: गोला थाना क्षेत्र के विमटी गांव में एक ही रात दो घरों में चोरी, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हुए चोर
Gola, Gorakhpur | Jun 16, 2026 गोला थाना क्षेत्र के विमटी गांव में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। उदयभान और गौतम साहनी के घर में घुसे बदमाश कीमती आभूषण समेटकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी गोला दरवेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।