फुलवरिया: बथुआ बाजार में जलजमाव पर फूटा कारोबारियों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, नाला निर्माण नहीं होने पर भूख हड़ताल
फुलवरिया प्रखंड के बथुआ बाजार कि मुख्य सड़क पर जलजमाव और नाला निर्माण करने कि मांग को लेकर बुधवार कि दोपहर 3 बजे वहां के व्यवसायियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित कारोबारियों ने सड़क को पूरी तरह से जाम कर करीब आधे घंटे तक जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। नाला निर्माण नहीं होने पर भूख हड़ताल कि चेतावनी दी।