सलूम्बर: सलूंबर पत्थरों का अवैध खनन करते ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त,वन विभाग की सूचना पर परसाद थाना पुलिस ने की ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त
थानाधिकारी मुकेश चन्द्र ने बताया कि वनपाल भगवती लाल से सूचना मिली कि क्षेत्र के डेलवास के बागदरा में पत्थरों का अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्रॉली भरी जा रही है। इस पर हेड कांस्टेबल कांतिलाल को मय जाप्ता मौके पर भेजा गया। पुलिस को देखते ही पत्थरों की खुदाई कर रहे मजदूर व चालक मौके से भाग गए, जानकारी जुटाने पर ट्रैक्टर चालक मिणलाल पुत्र काला जी मीणा निवासी डेलवास तथा ट्रैक्टर चणावदा निवासी बाबूलाल मीणा का होना बताया गया। पुलिस व वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर टैक्टर ट्रॉली जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवाया। साथ ही खनन विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए दि सूचना