रामगढ़: पांच साल बाद रामगढ पुलिस ने ₹2000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया, टॉयलेट सीट से भरी गाड़ी चोरी मामले में कार्रवाई
Ramgarh, Alwar | Jun 27, 2026 रामगढ़ थाना पुलिस ने वर्ष 2021 के एक चर्चित चोरी के मामले में फरार चल रहे ₹2 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले पांच वर्षों से लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता फिर रहा था। पुलिस ने विशेष टीम गठित कर हरियाणा के नूंह में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया है।