अकबरपुर: इकघरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रुरा थाना क्षेत्र के इकघरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने घर के अंदर छत में लगे कुंडे से दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरोगा रामवीर सिंह ने बताया कि मृतक का नाम नितेश कुशवाहा पुत्र रामरतन उम्र करीब 26 वर्ष है, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।