बख्शी का तालाब: एयरफोर्स रोड हमला कांड का खुलासा, 24 घंटे में तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
लखनऊ के बीकेटी इलाके में युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एयरफोर्स रोड स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री के बाहर घेराबंदी कर अरुण, प्रमोद रावत और नकुल रावत को दबोच लिया। आरोपियों ने पूछताछ में हमला करने की बात स्वीकार की है।