झांसी: झांसी जेलर के सरकारी आवास में चोरी का खुलासा, नौकरानी और उसके बॉयफ्रेंड को किया गया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Jul 3, 2026 झांसी जेलर के सरकारी आवास पर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए नौकरानी और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सरकारी आवास पर काम करने वाली नौकरानी लंबे समय से धीरे-धीरे नगदी और कीमती सामान चोरी कर रही थी। शक होने पर जेलर द्वारा नवाबाद थाना पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए नवाबाद थाना पुलिस ने दोनों को पकड़ा।