गभाना: चंडौस क्षेत्र में गर्भवती पत्नी को छोड़कर पति ने रचाया दूसरा निकाह, पुलिस के पहुँचने पर आरोपी पति फरार
चंडौस क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला ने अपने पति पर पहला निकाह रहते हुए दूसरा निकाह करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसका निकाह वर्ष दो हजार तेईस में हापुड़ निवासी युवक से हुआ था। वर्तमान में उनका एक बेटा है और वह करीब छह महीने की गर्भवती है। सोमवार को उसे सूचना मिली कि उसका पति चंडौस क्षेत्र में निकाह कर रहा