बलौदाबाज़ार: बलौदाबाजार में ठेला विक्रेताओं के बीच लाठी-डंडे चले, मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण विवाद, प्रशासन अलर्ट मोड पर
बलौदाबाजार शहर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण को लेकर दो ठेला विक्रेताओं के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे से मारपीट शुरू हो गई। इस झड़प में एक व्यक्ति का सिर फट गया, जबकि कई लोगों के कपड़े फट गए।घटना के दौरान पूरे मुख्य बाजार में अफरातफरी मच गई। राहगीर और वाहन चालक लगभग आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे। स्थानीय लोगों ने बताया