उधवा: राधानगर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
राधानगर थाना पुलिस ने बीते रविवार की रात्रि को थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान चलाकर अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को अपराह्न करीब 4 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।