कोंडागांव: जिला स्तरीय वन महोत्सव 2026 के तहत चिपावण्ड में विधायक लता उसेंडी ने किया वृक्षारोपण, हरित कोंडागांव का दिलाया संकल्प
विकासखंड कोंडागांव के ग्राम पंचायत चिपावण्ड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज मंगलवार को दोपहर 1 बजे जिला स्तरीय वन महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के वन परिक्षेत्र मुलमुला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने कटहल का पौधा लगाकर शुभारंभ किया।