गुना नगर: NH-46 आवन के पास न्यू ट्रैक्टरों से भरा कंटेनर बीच हाईवे पर पलटा , ड्राइवर को नींद का झोंका आने से हुआ हादसा
नेशनल हाईवे-46 पर आवन के पास रविवार सुबह महिंद्रा के पांच नए ट्रैक्टरों से भरा कंटेनर ड्राइवर को नींद का झोंका आने से अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हुए, लेकिन ड्राइवर और क्लीनर सुरक्षित रहे। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।