पनागर: संस्कारधानी में सादगी: सांसद सुमित्रा बाल्मीक ई-रिक्शा से निकलीं, पीएम की अपील का दिखा असर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने और पर्यावरण संरक्षण की अपील का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। संस्कारधानी में इसका एक बेहद दिलचस्प और प्रेरक नजारा देखने को मिला, जब राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी लग्जरी वीआईपी गाड़ी छोड़ सीधे ई-रिक्शा पर सवार हो गईं। वीआईपी कल्चर से दूर, आम जनता के इस वाहन