बरेली: भीषण गर्मी में अग्नि तप: बरेली नर्मदा तट पर संत बालकदास की अनोखी साधना
रायसेन। जिले से लगभग 100 किलोमीटर दूर नर्मदा तट स्थित घाट पिपरिया में संत बालकदास इन दिनों भीषण गर्मी के बीच कठोर तपस्या में लीन हैं। करीब 39 डिग्री तापमान और तपती दुपहरी में वे अग्नि की धूनी के बीच बैठकर साधना कर रहे हैं। जहां आम लोग गर्मी से बचने का प्रयास करते हैं, वहीं संत अग्नि तप कर आस्था का अनोखा उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।