तानसेन: पैसों के पुराने विवाद में बदमाशों ने घर के बाहर की फायरिंग, आरोपियों की धमकी “तू मरेगा मेरे हाथों से रात में फिर आएंगे"
गोपाल नगर गदाईपुरा में पुराने पैसों के विवाद में एक्टिवा सवार बदमाशों ने शुक्रवार को अवैध कट्टे से घर के बाहर फायरिंग कर दी।घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।पीड़ित ने इसकी शिकायत हजीरा थाने में दर्ज कराई है।खास बात यह है कि बदमाशों ने सोशल मीडिया पर पीड़ित को धमकी भी दी कि "तू मरेगा मेरे हाथों से, याद रखियो, रात में फिर आएंगे"। पुलिस अब जांच में जुटी।