गुना नगर: मछली पकड़ने के विवाद में ईदगाह बाड़ी पर मारपीट और फायरिंग मामले में एक पक्ष ने एसपी को दिया ज्ञापन, सुनाई आप बीती
गुना कोतवाली थाना के ईदगाह बाड़ी पर 15 जून को तालाब में मछली पकड़ने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। लाठी हथियारों से हमला कर फायरिंग की गई। लक्ष्मण केवट नाम के व्यक्ति को गोली लगी। 17 जून को लक्ष्मण केवट पक्ष के परिवार जनों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। घटना को लेकर अपना पक्ष रखा और दोषी लोगों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।