पथरगामा: पथरगामा में कुड़मी समुदाय ने मनाया कुड़मालि दिवस, स्वर्गीय लक्ष्मीकांत मुतरुआर को किया नमन
मंगलवार को 11:00 बजे दिन में हुपनाटोला गांव में कुड़मी समुदाय के द्वारा 22 अप्रैल को कुड़मालि दिवस मनाया गया। इस अवसर पर टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश महतो ने बताया कि स्वर्गीय लक्ष्मीकांत मुतरूआर कुड़मी भाषा के अनमोल रतन थे उनके प्रयास से कुड़मी भाषा और साहित्य का विकास हुआ।