बैतूल नेशनल हाईवे मार्ग पर अवस्थित होने तथा बढ़ते वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए बैतूल मुख्यालय पर 3 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सर्किट हाउस का निर्माण किया जाएगा। मंगलवार को शाम 5 बजे के आसपास विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के साथ वर्तमान सर्किट हाउस परिसर में प्रस्तावित नवीन भवन निर्माण स्थल का अवलोकन किया।