जहानाबाद: जहानाबाद में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकने से रोकने पर दो लोगों से मारपीट, अस्पताल में भर्ती
वंदे भारत ट्रेन पर ढेले (पत्थर) फेंक रहे एक युवक को रोकना दो लोगों को महंगा पड़ गया। विरोध करने पर आरोपी ने दोनों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।