हाथरस: घर पर कूलर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से महिला की बिगड़ी हालत, परिजन लाए अस्पताल
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया नंदराम में घर पर चल रहे कूलर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से एक महिला कमलेश देवी पत्नी अशोक कुमार की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में बिगड़ी हालत में महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया। महिला ने बताया कूलर से करंट लगा है।