बलरामपुर छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत बलरामपुर जिले में विद्युत विभाग द्वारा विभिन्न विद्युत वितरण केंद्रों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में डीपाडीह एवं शंकरगढ़ वितरण केंद्र में आयोजित समारोह में सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैंकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए