हज़ारीबाग: मदर्स डे पर हजारीबाग यूथ विंग का भावुक कदम, बुजुर्गों संग खुशियां बांटी
मातृ दिवस के अवसर पर हजारीबाग यूथ विंग ने ओल्ड एज होम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच खुशियां बांटी। संस्था के सदस्यों ने फल, बिस्किट, दूध, जूस और अन्य जरूरी सामग्रियों का वितरण किया। बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनका हालचाल जाना। कई बुजुर्ग भावुक हो उठे। संस्था के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन और अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि मातृशक्ति और बुजुर्गों की सेवा ही समाज के प्रति हमारी सच्ची जिम्मेदारी है।