मंझनपुर: मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खुली पोल, स्ट्रेचर नहीं मिलने पर मरीज को गोद में लेकर गए परिजन
शासन और जिला प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी जिला अस्पताल के हालात नहीं सुधर रहे हैं। यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ता है। मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में आए दिन वायरल हो रहे वीडियो पर स्वास्थ्य विभाग पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है कहीं बाहर की दबाएं लिखी जा रही है तो कहीं मरीज को स्ट्रेचर मुहैया नहीं कराया जा रहा है।