राठ: धनौरी गांव की पौधशाला में मजदूरी करने वाली दर्जनों महिलाओं ने वन विभाग के अधिकारियों पर मजदूरी ना देने का लगाया आरोप
Rath, Hamirpur | Jun 6, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव के पास स्थित वन विभाग की पौधशाला में वृक्षारोपण व बीज बुवाई सहित अन्य मजदूरी का कार्य करने वाली दर्जनों महिलाओं ने वन विभाग के अधिकारियों पर बीते 5 माह की लंबित उनकी मजदूरी न देने तथा मजदूरी मांगने पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया है।