सांगानेर: मुहाना इलाके में 10 दिन से लापता 10 वर्षीय बच्चे का सिर से धड़ अलग शव मिलने से आसपास के इलाके में फैली सनसनी
जयपुर के मुहाना इलाके में 10 दिन से लापता एक 10 साल के बच्चे का शव मिलने का मामला सामने आए हैं। हालांकि घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है जानकारी के अनुसार बच्चे का सिर धड़ से अलग था। सूचना मिलते ही मुहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम की मदद से घटनास्थल से सबूत जुटाए। शव की हालत इतनी खराब थी कि चेहरा पहचानना मुश्किल था।