बिजनौर: मंडावर के रतनपुर पदमपुर मार्ग पर गुलदार दिखाई देने से मचा हड़कंप।
Bijnor, Bijnor | Aug 24, 2024 बिजनौर जनपद मंडावर थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर पदमपुर मार्ग पर गुलदार दिखाई देने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने गुलदार की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वायरल वीडियो के आधार पर वन विभाग की टीम ने आसपास का निरीक्षण किया और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है। जिलेभर में लगातार गुलदार की दहशत बनी हुई है।