बिजनौर: बिजनौर डीएफओ कार्यालय में जिले में बढ़ते गुलदार के आतंक को लेकर भाकियू के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Bijnor, Bijnor | Aug 24, 2024 बिजनौर जिले में लगातार गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है आलम यह है कि दिन प्रतिदिन गुलदार किसी न किसी को मौत के घाट उतार रहा है। गांव जलालपुर के जंगल में एक किसान को मौत के घाट उतार दिया जिसके बाद नाराज भाकियू कार्यकर्ता डीएफओ कार्यालय पहुंचे और मृत व्यक्ति की आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। साथ ही वन विभाग से गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की मांग की