बिजनौर: बिजनौर के लाइफ लाइन हॉस्पिटल में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
Bijnor, Bijnor | Aug 24, 2024 बिजनौर के मंडावर मार्ग स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल में चार दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हुए भीम सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने जबरन मृत व्यक्ति को वेंटिलेटर पर रखने का आरोप लगाते हुए अस्पताल पर हंगामा किया और सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना के बाद सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।