आरा: उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव में कचरा फेंकने के विवाद को लेकर एक शिक्षक को पीटा, आरा सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Arrah, Bhojpur | Mar 17, 2024 उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव में शाम कचरा फेंकने के विवाद को लेकर एक शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद पर परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी शिक्षक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव निवासी राम इकबाल ठाकुर के पुत्र है।