चीनोर: बरुआ में बारिश से किसान के कमरे की दीवार गिरी, गृहस्थी का सामान दबा
बरुआ गांव निवासी किसान ने अपने खेत पर एक पक्का कैमरा बनवाया था। भारी बारिश के कारण मिट्टी कमजोर पड़ गई और ईटों की दीवार अचानक गिर गई। घटना के समय किसान अपने परिवार के साथ कमरे के बाहर थे। दीवार गिरने से कमरे के अंदर रखा गृहस्थी का सामान और अनाज बर्बाद हो गया।