कौंच: कैलिया रोड पर सड़क हादसा, सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई बाइक, 4 लोग घायल, पिता-पुत्री समेत दो बच्चे त्रयोदशी से लौट रहे थे
Konch, Jalaun | May 31, 2026 कोंच में शनिवार देर रात करीब 10 बजे कैलिया रोड पर झला पठा के पास सड़क किनारे गिरे पेड़ से मोटरसाइकिल टकरा गई, हादसे में ग्राम लौना निवासी ओमप्रकाश कुशवाहा उनकी पुत्री साधना तथा उनके दो बच्चे देवांश और रेन्सी घायल हो गए, सभी लोग रिश्तेदारी में त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।